{"_id":"630515bc91908b62f90a0cb9","slug":"cm-laiddown-foundation-and-innagurated-solan-news-sml419289219","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.71 करोड़ से निर्मित मंगेरवाड़ी-भजोत सड़क लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.71 करोड़ से निर्मित मंगेरवाड़ी-भजोत सड़क लोकार्पित
विज्ञापन
कुनिहार में शिलान्यास और उद्घाटन करते सीएम। संवाद
- फोटो : SOLAN
कुनिहार (सोलन)। मुख्यमंत्री ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में लगभग 54 करोड़ रुपये की 21 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 5.71 करोड़ रुपये से निर्मित मंगेरवाड़ी भजोत सड़क, 36 लाख रुपये से निर्मित सेरी जेरी सड़क, दाड़लाघाट में 27 लाख रुपये से निर्मित गृहरक्षक भवन, 1.35 करोड़ रुपये से निर्मित तालाब बेहली सड़क, अर्की में 77 लाख रुपये से निर्मित उप कोषागार कार्यालय भवन, 3.81 करोड़ रुपये से निर्मित खलीघाटी कालद्वार फलोथन कंगरीधार सड़क और कुनिहार में 62 लाख रुपये से निर्मित विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) के कार्यालय एवं आवास बीज फार्म भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने गांव स्कोर, ग्राम पंचायत बरेल के समीपवर्ती गांवों और कंधार, अर्की विधानसभा क्षेत्र की तहसील अर्की के शेष गांव के लिए 17.29 करोड रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील अर्की के गंबर खड्ड से गांव भुमती, धार ब्राह्मण आदि के लिए 6.47 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, तहसील रामशहर में मसौल में खवाच खड्ड पर 5.65 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले चेकडैम, तहसील रामशहर में लगदाघाट ग्राम पंचायत के गांव ओखू के लिए 1.39 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना और तहसील रामशहर में उठाऊ सिंचाई योजना के 88 लाख रुपये लागत के सुधार कार्यों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने डूमैहर में 59 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पशु औषधालय भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार में 81 लाख रुपये से निर्मित होने वाली विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के 52 लाख रुपये से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कमरों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में खेल मैदान के 1.02 करोड़ रुपये के संरक्षण कार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में 3.72 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले द्वितीय व तृतीय तल, सरियांज बाड़ीधर से उपरली पंबर तक 89 लाख रुपये से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क, लिलीफॉर्म से पनसोडा तक 47 लाख रुपये से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग, सियार तून जावी बागी और सियार तवाड़ी सड़क से 74 लाख रुपये से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क और कुनिहार बैंज-की हट्टी शैली-ब्रह्मपुखर सड़क पर लाधी से डोमेहर तक 33 लाख रुपये से सीमेंट कंक्रीट इंटरलॉक ब्लॉक बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया।