फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CM Jairam Thakur virtually innaugurates makeshift covid hospital in Radhaswami Satsang Bhavan Solan

मुख्यमंत्री ने किया मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया

Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
सोलन। रबौन में राधास्वामी सत्संग ब्यास केंद्र में 3.90 करोड़ की लागत से मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से किया। शुभारंभ का रिबन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने काटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेकशिफ्ट अस्पताल में 200 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में 100 चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य पैरामेडिकल कर्मी उपलब्ध हैं। रैपिड टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला भी स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड रोगियों पर निगरानी रखने के लिए अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रोगियों के मनोरंजन के लिए यहां टीवी स्क्रीन लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने कोविड महामारी से लड़ने के लिए मंडी, परौर और सोलन में मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल स्थापित करने के लिए अपनी संपत्तियां देकर सरकार को सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद और भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष खादी बोर्ड पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, सोलन नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर, उपायुक्त केसी चमन सोलन में उपस्थित रहे जबकि स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी शिमला में मुख्यमंत्री के साथ रहे।

15 से 40 मीट्रिक टन बढ़ाया ऑक्सीजन कोटा
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से केंद्र सरकार ने राज्य के ऑक्सीजन कोटे को 15 मीट्रिक टन से 40 मीट्रिक टन बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने डी-टाइप सिलिंडरों की संख्या 2500 से बढ़ाकर 7755 किया है। इससे ऑक्सीजन भंडारण क्षमता 27 मीट्रिक टन हो गई है। उन्होंने कहा कि बिस्तरों की क्षमता को 1200 से बढ़कर लगभग पांच हजार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed