फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cleaning work underway in Parwanoo's tanks, Supply may happen after a day

Solan News: परवाणू के टैंकों में चला सफाई कार्य, एक दिन बाद हो सकती है सप्लाई

Thu, 18 Apr 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
डायरिया मामले आने के बाद हिमुडा ने शुरू की सफाई
विज्ञापन

प्राकृतिक स्रोतों को भी साफ करने का लोगों से किया आग्रह
पानी की आवंटन लाइन का भी हो चुका है सैंपल फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में आगामी कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर होगी। इन दिनों परवाणू के मुख्य भंडारण टैंकों में सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पानी के आवंटन में दिक्कत आ सकती है। डायरिया मामले आने के बाद हिमुडा ने टैंकों में सफाई अभियान छेड़ा हुआ है। पानी के आबंटन लाइन का सैंपल भी फेल हो चुका है। इसके बाद से विभाग की चिंताएं भी बढ़ी हुई हैं। इसी के साथ लोगों से प्राकृतिक जल स्रोतों को भी साफ करने का आग्रह किया है ताकि लोगों को डायरिया से बचाया जा सके। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि परवाणू के कुछ प्राकृतिक स्रोतों में काफी गंदगी है।
वहीं वीरवार को सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग की ओर से भी पांच जगहों से पानी के सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। यह सैंपल हिमुडा के रॉ वाटर टैंक, पानी के दूसरे चरण के टैंक, ईएसआई अस्पताल व अन्य जगहों भरें गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट भी आगामी चार दिनों के भीतर विभाग के पास आ जाएगी। जिसके बाद ही पानी के दूषित होने के खुलासे होंगे। इसके अलावा हिमुडा की ओर से भी लगातार सैंपलों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि परवाणू क्षेत्र में पानी की सप्लाई हिमुडा की ओर से की जाती है। हिमुडा पानी की लिफ्टिंग कौशल्या खड्ड से करता है। इसके बाद इसे मुख्य भंडारण टैंकों तक पहुंचाता है। जहां से पानी का आवंटन होता है। वर्तमान में रोजाना सप्लाई दी जाती है। लेकिन इन दिनों क्षेत्र में डायरिया के मामले बढ़ गए हैं। इसके बाद हिमुडा ने मुख्य भंडारण टैंकों को साफ करवाकर क्लोरिनेशन का कार्य चलाया हुआ है। इसके चलते क्षेत्र में एक दिन छोड़ कर पानी आने की उम्मीद क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पानी के रॉ भंडारण टैंक समेत अन्य जगहों से पानी के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा। जहां से आगामी दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

-भानू उदय
सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, धर्मपुर

इनसेट
पानी के भंडारण टैंकों में सफाई अभियान चलाया गया है। इसके चलते शहर में पानी की सप्लाई अनियमित रूप से हो सकती है। कोशिश की जाएगी कि रोजाना पानी का आवंटन हो सके। पानी के सैंपल भी लगातार भरे जा रहे हैं। लोगो से पानी उबालकर पीने को कहा गया है।
-गिरीश शर्मा
अधिषासी अभियंता, हिमुडा परवाणू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed