फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Classes not shifted to Barotiwala college building even after innauguration

Solan News: उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हुईं बरोटीवाला कॉलेज में कक्षाएं

Sun, 27 Nov 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला कॉलेज भवन का उद्घाटन होने के बावजूद अभी तक कक्षाएं नए भवन में शिफ्ट नहीं हुई हैं। अभी तक स्कूल भवन में ही कॉलेज चल रहा है।
बरोटीवाला स्कूल में पहले ही बच्चों की संख्या के हिसाब से भवन की कमी है। भवन की कमी से कंप्यूटर विभाग की एलसीडी भी नहीं लग रही है जिससे आईटी के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बरोटीवाला में 2015 कॉलेज खुल गया था और कक्षाएं स्कूल भवन में शुरू कर दी थीं। उसके सात साल बीतने के बाद अभी भी नए कॉलेज भवन में कक्षाएं शिफ्ट नहीं हो पाई हैं। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, कॉलेज की कक्षाएं भी सही ढंग से संचालित नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोटीवाला स्कूल में 1,150 विद्यार्थी है। स्कूल ने कॉलेज के लिए आठ कमरे दिए हैं। वर्तमान में सरकार ने कंप्यूटर शिक्षा के लिए नई एलसीडी दी है। 75 इंच वाली एलसीडी कमरे के अभाव में चलाई नहीं जा रही है।
बरोटीवाला कॉलेज में आर्ट्स और कॉमर्स पढ़ने वाले 350 विद्यार्थी हैं। इन आठ कमरों में इन बच्चों को खड़े होने के लिए जगह नहीं मिल रही है। 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कॉलेज भवन का उद्घाटन कर शिक्षा विभाग को समर्पित कर दिया है लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अभी तक कॉलेज भवन में कक्षाएं शिफ्ट नहीं हो पाई हैं।
प्रधानाचार्य अक्षत ठाकुर ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या को देखते हुए भवन कम पड़ रही है। कॉलेज की कक्षाएं नए भवन में शिफ्ट होने के बाद ही वह आईटी विषय के एलसीडी को लगा पाएंगे।
वहीं, प्राचार्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलेज के नए भवन में पानी और बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। 350 बच्चों को शिफ्ट करने के लिए यह सुविधा होना जरूरी है। जैसे ही बिजली-पानी का इंतजाम होगा, कक्षाएं शिफ्ट कर दी जाएंगी।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि यहां पर पहले ठेकेदार ने अस्थायी बिजली का कनेक्शन ले रखा था। अब बिजली बोर्ड में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 17 लाख रुपये अग्रिम राशि जमा कर दी है। जल्द ही यहां पर बिजली की सुविधा सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed