{"_id":"da00f61a455f67f7df9370ef30ed2b08","slug":"chrus-captured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के व्यक्ति से दो किलोग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के व्यक्ति से दो किलोग्राम चरस बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार मध्यरात्रि परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान एक बस से 1.954 किलोग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिला किन्नौर के कल्पा से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस में चरस तस्कर सफर कर रहा है। सोलन पुलिस ने दोहरी दीवार के निकट कल्पा से दिल्ली जा रही निगम की बस नंबर एचपी-68-4382 को रोक कर बस की तलाशी ली। छानबीन के दौरान पुलिस ने बस की सीट नंबर 35 पर बैठे एक यात्री के बैग से चरस बरामद की।
तस्कर ने उक्त चरस को एक प्लास्टिक के लिफाफे में बंद करके बैग के अंदर रखा था। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति के हवाले से पुलिस ने चरस को बरामद की वह शारीरिक रूप से अक्षम है। पुलिस के मुताबिक चरस तस्कर की पहचान जवाहर लाल पुत्र परमानंद, गांव टिपर, आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जवाहर लाल की एक टांग नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम में एचसी ओम प्रकाश, अंबी राणा, अजय कुमार, अश्वनी, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन