{"_id":"6ac8d1b55f0caea6e70999f5","slug":"375-development-works-will-now-be-carried-out-in-dharampur-under-vb-jiram-ji-solan-news-c-176-1-sln1009-181166-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में वीबी जीराम जी से अब होंगे 375 विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में वीबी जीराम जी से अब होंगे 375 विकास कार्य
Sat, 10 Oct 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंचायत, आंगनबाड़ी भवन व अन्य भवनों का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के बीडीओ धनीराम पंवर ने वीबी जीराम जी योजना के तहत विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि योजना के तहत अब 375 विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। पहले 318 कार्यों की अधिसूचना जारी हुई थी, जिसके बाद इसमें नए कार्य जोड़े गए हैं।
पंवर ने आंजीमातला, गांगुडी, हुंडग, कोर्ट, चामियां, गड़खल सनावर और कसौली गड़खल पंचायतों का दौरा कर प्रतिनिधियों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने विकसित ग्राम पंचायत योजना के बारे में भी बताया। साथ ही विकास कार्यों के सेल्फ और एस्टीमेट तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि समय पर बजट उपलब्ध हो सके।
योजना के तहत ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्रामीण पुस्तकालय, सामुदायिक भवन और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण व मरम्मत किया जा सकेगा। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के लिए कार्यशेड व भवन, ग्रामीण हट, बाजार परिसर, कृषि उपज भंडारण केंद्र और चारा स्टोर बनाने के कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज, डेयरी व पशुधन शेड, पोल्ट्री और मत्स्य पालन से संबंधित शेड के निर्माण के साथ जल सुरक्षा से जुड़े कार्य भी करवाए जा सकेंगे। सड़क निर्माण के तहत तारकोल, इंटरलॉकिंग टाइलों और बीडब्ल्यूएम से सड़कें बनाने के अलावा पुलियों का निर्माण भी योजना में शामिल है।
योजना के तहत करीब 375 तरह के कार्य करवाए जा सकेंगे, जो मनरेगा के तहत अनुमन्य कार्यों की संख्या से अधिक हैं।