फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chitta supplier arrested from Chandigarh

Solan News: चिट्टे का सप्लायर चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
27 फरवरी को पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

सप्लायर को गिरफ्तार कर सोलन पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस की विशेष टीम ने बीते दिनों चिट्टे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर चंडीगढ़ से चिटटे का सप्लायर गिफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर हरियाणा रोडवेज की बस जो चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी, को चेक किया। जिसमें कपिल व पारस नाम के दो युवक सवार थे। दोनों युवक काफी समय से चिट्टा की खरीद फरोख्त के कारोबार में संलिप्त थे। दोनों की तलाशी लेने पर करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया। 27 फरवरी को दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिसमें चिट्टे के संबंध में पूछताछ में पाया कि चिट्टे की खेप चंडीगढ़ 43 सेक्टर से एक खालिद नामक व्यक्ति से लाए थे। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा आरोपी मुहम्मद खालिद पुत्र मुहम्मद सतार निवासी गांव कोरदियां, कादीपुर तहसील व जिला सुल्तानपुर यूपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। जिसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed