{"_id":"5735d2834f1c1b4969919854","slug":"children-teeth-checkup-in-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में नौनिहालों के दांतों की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में नौनिहालों के दांतों की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 13 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
लेडिज क्लब परवाणू के सौजन्य से शुक्रवार को नौनिहालों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेडिज क्लब परवाणू के सौजन्य से शुक्रवार को नौनिहालों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय प्राथमिक स्कूल परवाणू में आयोजित इस शिविर में ईएसआई की दंत चिकित्सक डॉ. नीलम ने दर्जनों बच्चों के दांतों की जांच की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आरंभ में शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रोत्साहित करने में योगदान देने वाली लेडिज क्लब की प्रधान डेजी ठाकुर, महासचिव शैलजा कुठियाला और अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद कक्षावार नौनिहालों का दांतों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे रोजाना खाना खाने के बाद दो मर्तबा दांत की सफाई करें। कहा कि भविष्य में भी लेडिज क्लब सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बनाए रखेंगे। इस मौके पर लेडिज क्लब परवाणू की कैशियर मिसेज रीता, पदाधिकारी शालू नागपाल, अंजू गुप्ता, पदमा जलपुरी, सोनिका जिंदल, रंजू गखड़ व वीना सिंगला सहित क्लब पदाधिकारी एवं स्कूल शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन