{"_id":"65c38ca2ef9a1a5eb30e396d","slug":"children-shared-moments-spent-in-school-during-graduation-day-flight-solan-news-c-176-1-ssml1042-115889-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ग्रेजुएशन डे उड़ान में बच्चों ने स्कूल में बिताए पल किए साझा\nबताए स्कूल में बिताए पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ग्रेजुएशन डे उड़ान में बच्चों ने स्कूल में बिताए पल किए साझा बताए स्कूल में बिताए पल
Wed, 07 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
दून वैली स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन डे पर उपस्थित विद्यार्थी व प्रबंधन। संवाद
दून वैली पब्लिक स्कूल में मनाया ग्रेजुएशन-डे उड़ान
स्कूल प्रबंधन ने 12वीं के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में ग्रेजुएशन-डे उड़ान मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनूप शर्मा, डायरेक्टर ऑपरेशंस वरुण शर्मा, प्रधानाचार्य देवेंद्र महल विशेष रूप से मौजूद रहे। शुुरुआत मां सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के छात्रों को समर्पित प्रेरणास्पद इंग्लिश गीत द क्लाइंब प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर रिषभ, अलिया, शानवी, अभय, भार्गवी, प्रिया, शिवांश, ऐश्मिन तथा तनीषा ने विद्यालय में बिताए पलों को याद किया। इस मौके पर हेड ब्वॉय ऋषभ और हेड गर्ल आलिया ने स्कूल का ध्वज प्रधानाचार्य को सौंपा। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गीत गो द डिस्टेंस की सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में उन्नति के साथ बड़ों के प्रति सम्मान व प्रेम की भावना को सदैव मन में बनाए रखने का संदेश दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका में विनम्रता, वंश, हर्षित, विदिशा व आकृति ने खूब तालियां बटोरीं।