{"_id":"6952d588bac7fc1e540d194f","slug":"children-performed-yoga-to-the-tune-of-ram-aayenge-leaving-the-audience-spellbound-solan-news-c-176-1-sln1010-160295-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राम आएंगे की धुन पर बच्चों ने किया योग, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राम आएंगे की धुन पर बच्चों ने किया योग, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
विज्ञापन
प्राइम रोज स्कूल के 3 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रस्तुति देते नन्हें बच्चे
प्राइम रोज स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, बच्चों संग अभिभावकों ने भी लगाई दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। न्यू नालागढ़ स्थित प्राइम रोज स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पीटीए प्रधान डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का आगाज़ दीप प्रज्वलन, भव्य परेड और वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया। प्रतियोगिता के सांस्कृतिक सत्र में यूकेजी के नन्हे बच्चों ने राम आएंगे की धार्मिक धुन पर योगाभ्यास की ऐसी सुंदर प्रस्तुति दी कि पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इसके बाद छात्रों ने नृत्य, कविता वाचन और सोलो गायन के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा वह रहा जब प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी खेल गतिविधियों में शामिल किया गया। मैदान पर बच्चों और उनके माता-पिता के बीच ड्रैस-अप गेम, आइसक्रीम कोन्स गेम और ब्लो द बैलून जैसे रोचक मुकाबले हुए, जिसमें अभिभावकों ने भी बच्चों की तरह उत्साह दिखाया। स्कूल के अध्यक्ष गुरचरण सिंह ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रबंध निदेशक ज्ञानदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।