{"_id":"6a15fd5e4577b0e5030997f6","slug":"children-in-three-schools-were-made-aware-about-nutrition-and-cleanliness-solan-news-c-176-1-ssml1044-170208-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तीन स्कूलों में बच्चों को पोषण व स्वच्छता पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तीन स्कूलों में बच्चों को पोषण व स्वच्छता पर किया जागरूक
विज्ञापन
नालागढ़ के सल्लेवाल में स्कूली बच्चें बैनर के माध्यम से पोषण की जानकारी लेते हुए- स्रोत- संस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से नालागढ़ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्लेवाल, धाना व भाटियां में बच्चों के साथ पोषण एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
इन सत्रों के दौरान बच्चों को संतुलित आहार, हरी सब्जियों एवं फलों के सेवन, हाथ धोने की सही विधि, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने एवं स्वस्थ खानपान की आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा ने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से पोषण और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।