{"_id":"66548c0b290b209e5708a3ed","slug":"children-enthralled-the-audience-with-colorful-programs-solan-news-c-176-1-ssml1040-122272-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मनमोहा
Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहरोल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
मुख्यातिथि ने सभी मेधावियों को दिए नकद पुरस्कार
शहरोल स्कूल ने बनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय शहरोल का 18वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह स्कूल प्रांगण में मनाया गया। समारोह में हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कौंडल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने सर्वप्रथम धनीराम कौंडल द्वारा नवनिर्मित विद्यालय प्रवेश द्वार और बलवीर कौंडल व उनके सहयोगियों द्वारा भेंट किए गए कूलर का उद्घाटन किया।
सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के पश्चात विजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज मंच संचालक हरीश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। बच्चों ने भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए जिनमें पहाड़ी नाटी, पंजाबी एवं राजस्थानी लोक नृत्य शामिल रहा। राधा कृष्ण के लोक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। क्लस्टर समूह में प्राथमिक विद्यालय शहरोल एवं प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रथम से पांचवीं कक्षा तक अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर आए प्रत्येक छात्र को 500-500 रुपये व छठी से दसवीं तक की कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे प्रत्येक छात्र को 1000-1000 हजार रुपये अपनी ओर से दिए। रमेश कौंडल ने अपनी स्वर्गीय बेटी उर्मिला की स्मृति में उर्मिला वर्मा प्रतिभा सम्मान पुरस्कार के गठन की भी घोषणा की। इसके तहत जो भी इस पाठशाला का छात्र दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर मेरिट सूची में आएगा उसे 10,000 रुपये का और जितने भी छात्र दसवीं की मेरिट सूची में 2 से 10 तक कहीं भी स्थान पाएंगे उन्हें 5000-5000 का प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देंगे। पंचायत मेला उत्सव कमेटी द्वारा भी बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के लिए कमेटी की तरफ से उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, मेला कमेटी प्रधान शेर सिंह कौंडल, सेवानिवृत कर्मचारी एवं दूर-दूर से बच्चों के कार्यक्रम देखने आए लोगा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।