फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   chikangunia attck, healt department alert

चिकनगुनिया की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 10 Oct 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 10 Oct 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
chikangunia attck, healt department alert

जिले में चिकनगुनिया बुखार के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस बुखार के लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकों को रोगियों के जरूरी टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह टेस्ट अस्पतालों में उपलब्ध हैं। परवाणू में इससे पहले डेंगू के रोगी भी सामने आए हैं। इसके अलावा स्क्रब टायफस भी जिला में फैला है।

विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग हर आपदा से निपटने के लिए कमर कस रहा है। परवाणू में शुक्रवार को चिकनगुनिया का एक मामला चिन्हित किया था। इससे पहले तीन अन्य मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन वह दिल्ली में रह रहे थे और इलाज के बाद परवाणू क्षेत्र में पहुंचे हैं। ईएसआई अस्पताल परवाणू के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डा. कपिल ने कहा हर एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चिकनगुनिया एक वायरस बुखार है जो एडीज नाम के मच्छर के काटने के कारण होता है। चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण लगभग एक समान होते हैं। इस बुखार का नाम चिकनगुनिया स्वाहिली भाषा से लिया गया है। यह रोग से होने वाले जोड़ों के दर्द के लक्षणों के परिणामस्वरूप रोगी के झुके हुए शरीर को देखते हुए प्रचलित हुआ है। इसमें जान का जोखिम भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकनगुनिया में जोड़ों के दर्द के साथ बुखार आता है और त्वचा खुश्क हो जाती है। चिकनगुनिया सीधे मनुष्य से मनुष्य में नहीं फैलता है। यह बुखार एक संक्रमित व्यक्ति को एडीज मच्छर के काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटने से फैलता है। चिकनगुनिया से पीड़ित गर्भवती महिला को अपने बच्चे को रोग देने का जोखिम होता है। इसके होने के मुख्य कारण मच्छरों का पनपना, रहने के स्थान के आसपास गंदगी होना और पानी का जमाव आदि शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed