फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chief Secretary praises Dr. Karamchand's work 'Vasudhaiva Kutumbakam'

Solan News: मुख्य सचिव ने सराही डॉ. कर्मचंद की वसुधैव कुटुंबकम रचना

Fri, 12 Jun 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित कार्यशाला में सामाजिक सरोकारों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) के सहयोग से चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित पीएचडी चैंबर में उम्मीद संस्था और सहयोगी संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यशाला में बद्दी उपमंडल के घरेड़ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. कर्मचंद की रचना वसुधैव कुटुंबकम की सराहना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव राजेश प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. कर्मचंद की रचना समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने इसे मानवता, सहयोग और अहिंसा की भावना को मजबूत करने वाली प्रेरणादायी कृति बताया।
विज्ञापन


कार्यशाला में चंडीगढ़ को भिखारी मुक्त बनाने और भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने के लिए तैयार किए गए मॉडल पर चर्चा हुई। उम्मीद संस्था ने बताया कि अब तक 49 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया है तथा 15 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कर्मचंद ने मंचासीन अतिथियों को अपनी पुस्तक वसुधैव कुटुंबकम भेंट की। इस दौरान मुख्य सचिव ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता के महत्व पर भी बल दिया तथा चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ऐसे सामाजिक प्रयासों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed