{"_id":"65eda9d309176402f20f09b7","slug":"chief-minister-solan-assembly-constituency-gift-of-rs-186-crore-given-to-solan-news-c-176-1-ssml1040-117804-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र\nको दी 186 करोड़ रुपये की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र को दी 186 करोड़ रुपये की सौगात
विज्ञापन
32 करोड़ से निर्मित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला जनता को समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में लोगों को करीब 186 करोड़ रुपये लागत वाली विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी है। रविवार को उन्होंने 32 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला बद्दी, सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र सायरी, 1.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के सायरी स्थित विश्राम गृह, 3.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महोग-मतिमू बशील मार्ग का लोकार्पण किया।
उन्होंने पुलिस थाना सायरी, 12.17 करोड़ रुपये के कृषि विभाग के उप-निदेशक कार्यालय भवन व आवासीय परिसर, 1.83 करोड़ रुपये के जाईका के तहत कृषक प्रशिक्षण केंद्र, 1.29 करोड़ रुपये लागत के राजस्व सदन सोलन, 1.10 करोड़ रुपये की स्ट्रीट वेंडर मार्केट सपरून और मुख्यमंत्री ने 7.37 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले ममलीग से कोट तक मार्ग के स्तरोन्यन, 6.02 करोड़ रुपये लागत के शारड़ाघाट से डवलोग तक मार्ग के स्तरोन्यन, 15.76 करोड़ रुपये लागत के वाकनाघाट से सुबाथू मार्ग तथा 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डुमैहर से गंभर पुल का शिलान्यास किया।
उन्होंने 5.58 करोड़ रुपये लागत से पौघाट से पलाह मार्ग, 7.19 करोड़ रुपये के टिकरी टनांजी मार्ग, 29.30 करोड़ रुपये के सोलन से धरजा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 9.60 करोड़ रुपये के चंबाघाट से सलुमणा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 5.11 करोड़ रुपये लागत के मालगा कून मार्ग समीप बलेनी खड्ड, 5.60 करोड़ रुपये की लागत के बनने वाले मालगा से सैंज मार्ग की आधारशिला रखी। वहीं 5.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपरला बडयोला से निचला बडयोला तक संपर्क मार्ग, 6.16 करोड़ रुपये लागत के लेहन कोटला से सुनु टिक्करी सेर चिराग संपर्क मार्ग, 5.56 करोड़ रुपये लागत के शमलेच-चिल्ला मार्ग के मेटलिंग व टायरिंग कार्य, 12.22 करोड़ रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के सोलन स्थित तृतीय वृत्त के अधीक्षण अभियंता कार्यालय भवन और 1.35 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन सलोगड़ा के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।