{"_id":"56e93b934f1c1b4b628b4568","slug":"charas-in-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस और नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस और नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में दुकानदार से चरस बरामद।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इनवेस्टिगेशन यूनिट) ने राजपुरा निवासी एक व्यक्ति से 222 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के स्कूटर की डिग्गी से 8 सौ गोलियां माइक्रोलिट की भी पकड़ी हैं। यह गोलियां भी नशे के लिए इस्तेमाल होती हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुरा निवासी नरेश कुमार नालागढ़ की मेहता मार्केट में ट्रक की कमानियों को ठीक करने का काम करता है। इस कार्य केआड़ में वह नशीले पदार्थों की तस्करी भी करता है। इस पर एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू के नेतृत्व में मेवा सिंह, रामकिशन, धर्मवीर और अमरजीत ने इस व्यक्ति के खोखे पर दबिश दी। इस दौरान उसके खोखे के साथ उसका स्कूटर खड़ा था। स्कूटर की डिग्गी में 2 सौ 22 ग्राम चरस और 8 सौ गोलियां माइक्रोलिट की मिली। पकड़ी गई चरस की कीमत 22 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर इस व्यक्ति के खोखे पर दबिश दी है। आरोपी ट्रक संचालकों को नशे के पदार्थ सप्लाई करता था और उसके एवज में मोटी रकम ऐंठता था। इसकी चपेट में युवा भी आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचने के लिए लंबे समय से जाल बिछा रखा था। अब नशीले पदार्थों के साथ आरोपी हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन