फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chamdar School emerged as the winner in volleyball and the march past.

Solan News: वॉलीबालऔर मार्च पास्ट में चमदार स्कूल बना विजेता

Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chamdar School emerged as the winner in volleyball and the march past.
रामशहर जोन में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए
रामशहर जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर में आयोजित रामशहर जोन की लड़कों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में नालागढ़ कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में रामशहर जोन के 16 स्कूलों के 243 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बाबू राम ठाकुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को खेलों के साथ पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कर्म सिंह, प्रतियोगिता प्रभारी धर्मपाल कौंडल, पर्यवेक्षक राजेश कटवाल, डीएसएसए अध्यक्ष जिला सोलन राजकुमार पाल, सुभाष चंद, राम लोक कौशल, विभिन्न विद्यालयों से आए डीपीई, पीईटी, अध्यापक, स्थानीय विद्यालय का स्टाफ, एसएमसी कार्यकारिणी, स्थानीय लोग तथा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
यह स्कूल बने विजेता, उपविजेता
कबड्डी में पट्टा महलोग स्कूल विजेता जबकि मितियां उपविजेता बना, वॉलीबाल में चमदार स्कूल विजेता और दिग्गल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में बवासी विजेता व चमदार उपविजेता बना। खो-खो में प्रथम सौर स्कूल जबकि नंड द्वितीय रहा। मार्च पास्ट में प्रथम चमदार जबकि पट्टा महलोग द्वितीय रहा।

रामशहर जोन में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए

रामशहर जोन में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed