{"_id":"5fbe8d828ebc3e9bd85a155f","slug":"chail-hospital-sealed-for-24-hours-solan-news-sml3524875127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल अस्पताल 24 घंटों के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल अस्पताल 24 घंटों के लिए सील
विज्ञापन
चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के तहत चायल अस्पताल स्टाफ के कारोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन सतर्क हो चुका है। बुधवार को अस्पताल को 24 घंटों के लिए सील कर दिया गया है। वहीं संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है। मामला आने के बाद चायल सहित कंडाघाट में लोग सहमे हुए हैं जिससे पर्यटन नगरी में सन्नाटा छाया हुआ है।
एसडीएम संजीव धीमान ने कहा कि उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत काहला के दांवटी गांव में कोरोना के सात मामले आए हैं जबकि एक मामला कुफ्टू और एक मामला ग्राम पंचायत ममलीग से आया है। तीन लोग कंडाघाट के पॉजिटिव आए हैं। दो दिन पहले ग्राम पंचायत कोट, ग्राम पंचायत काहला ब्लॉक समिति सदस्य की आईजीएमसी में मौत हो गई थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दांवटी गांव में लोगों के टेस्ट ले रही है। चायल अस्पताल स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया है।
यह अस्पताल 24 घंटे तक सील रहेगा। अस्पताल को पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद यह आम लोगों की सुविधा के लिए खोला जाएगा। कुछ दिनों से सोलन के ऊपरी क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। एसडीएम ने कहा कि लोग बिना वजह भीड़ में जाने से परहेज करें और हमेशा मास्क पहनें।