फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CETP line repairs begin before tarring

Solan News: टारिंग से पहले सीईटीपी लाइन की मरम्मत शुरू

Sat, 06 Jun 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर से बरोटीवाला तक सड़क की हो रही टारिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के धर्मपुर से बरोटीवाला तक वर्ल्ड बैंक की ओर से रिमेटल की जा रही सड़क के निर्माण से पहले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इससे अब सड़क का कार्य पूरा होने के बाद लाइन में किसी भी खराबी की स्थिति में उसे ठीक करने के लिए सड़क को दोबारा नहीं खोदना पड़ेगा।
वर्ल्ड बैंक की ओर से धर्मपुर से बरोटीवाला तक सड़क को चौड़ा और रिमेटल करने का काम प्रगति पर है। यह सड़क औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को मलपुर के केंदूवाल स्थित सीईटीपी तक पहुंचाने वाली पाइपलाइन के साथ-साथ गुजरती है। पाइपलाइन सड़क के किनारे है। सड़क के चौड़ीकरण और रिमेटलिंग के दौरान यदि लाइन में खराबी आती है, तो सड़क को खोदना आवश्यक हो जाएगा, जिससे निर्माण कार्य में बाधा आएगी और अतिरिक्त लागत आएगी।
विज्ञापन


इस समस्या से बचने के लिए, वर्ल्ड बैंक ने सीईटीपी के प्रबंधकों को सड़क का कार्य शुरू होने से पहले लाइन की मरम्मत करने का निर्देश दिया है। शनिवार को सिक्का होटल के समीप सड़क के किनारे स्थित लाइन का निरीक्षण किया गया और मरम्मत कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सीईटीपी लाइन में घटिया गुणवत्ता वाली पाइपलाइन के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस वजह से लाइन आए दिन खराब रहती है। करोड़ों रुपये की यह योजना शुरू से ही जगह-जगह लीक होती रही है। इससे बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र में जल स्रोतों में केमिकल युक्त पानी मिलने का खतरा बना रहता है।


सीईटीपी के केंदूवाला के प्रभारी प्रभाकर पांडे ने बताया कि लाइन ठीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क के रिमेटल होने से पहले लाइन की जांच और मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है, ताकि सड़क पक्का होने के बाद उसे खोदने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed