{"_id":"85322e065a54c0a6aa61aa4cdae3d0a0","slug":"cement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कंपनियों ने हरियाणा और पंजाब में बढ़ाए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट कंपनियों ने हरियाणा और पंजाब में बढ़ाए दाम
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में सीमेंट डीलरों की हड़ताल के कारण सीमेंट कंपनियों को हरियाणा व पंजाब में दाम बढ़ाने पड़े हैं। सीमेंट कंपनियों ने हरियाणा व पंजाब में 30 रुपये प्रति बैग सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं। अब हरियाणा व पंजाब में भी 275 रुपये प्रति बैग सीमेंट बिकेगा।
विज्ञापन
हिमाचल में सीमेंट के दाम हरियाणा व पंजाब से चालीस रुपये प्रति बैग कम होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहरी राज्यों का सीमेंट बिक रहा था। इससे बीबीएन के करीब चार दर्जन सीमेंट डीलरों का कामकाज ठप हो गया था। रोष स्वरूप बीबीएन के सीमेंट डीलर पहली अगस्त से हड़ताल पर थे। इसे देखते हुए सीमेंट कंपनियों ने पंजाब व हरियाणा में तीस रुपये प्रति बैग रेट बढ़ा दिए हैं। प्रबंधकों का कहना है कि अभी और रेट बढ़ाए जाएंगे तथा हिमाचल व हरियाणा में रेट बराबर किया जाएगा। उधर, भाजपा नेता दर्शन सिंह सैणी ने रेट बराबर करने पर खुशी जाहिर की है। इससे डीलर व ग्राहकों को दोनों को फायदा होगा।
विज्ञापन
जेपी सीमेंट कंपनी के हिमाचल के प्रभारी राजेंद्र जोशी ने माना की हिमाचल व हरियाणा में प्रति बैग सीमेंट पर 40 से 50 रुपये का फर्क था जिससे देखते हुए सभी सीमेंट कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। हिमाचल में 285 रुपये प्रति बैग सीमेंट बिक रहा है। जबकि अब हरियाणा में 275 रुपये प्रति बैग कर दिया गया है। और और रेट बढ़ने की भी संभावना है। दूसरी ओर हरियाणा के एरिया प्रबंधक उमेश ठाकुर ने हरियाणा व पंजाब में रेट बढ़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन