{"_id":"6016bb2a8ebc3e333c4528f7","slug":"case-filed-as-tarders-found-selling-duplicate-produts-of-top-cosmatic-brand-lakme-in-solan-solan-news-sml35938400","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नामी कंपनी के बेचे जा रहे जाली कॉस्मैटिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नामी कंपनी के बेचे जा रहे जाली कॉस्मैटिक
विज्ञापन
Case filed as tarders found selling duplicate produts of top cosmatic brand Lakme in Solan
सोलन। शहर की एक नामी कंपनी पर जाली कॉस्मैटिक बेचने की शिकायत पुलिस थाना सोलन में दर्ज की गई है। बंगलूरू की एक निजी डिटेक्टिव कंपनी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले के सामने आने के बाद बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
पुलिस के अनुसार, नयनतारा डेमी, पत्नी डेमी डेविड, निवासी स्टीव पावर डिटेक्टिव सर्विस बंगलूरू ने पुलिस में हिंदुस्तान यूनीलिवर की ओर से शिकायत दर्ज करवाई है कि पिछले सप्ताह उन्होंने लैक्मे कंपनी के कुछ कॉस्मैटिक उत्पादों को खरीदा था। जब इन उत्पादों की जांच की गई तो सभी उत्पाद जाली पाए गए। इसे लेकर बाजार में सर्वेक्षण किया तो पाया कि सोलन शहर में कुछ व्यापारी लैक्मे ब्रांड उत्पादों का नाम उपयोग कर नकली उत्पादों (कॉस्मैटिक) के व्यापार में संलिप्त है।
इस तरह लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।