फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Case filed against youth who killed leopard to save his life

Solan News: जान बचाने के लिए तेंदुए को मारने वाले युवक पर केस

Wed, 11 Mar 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने करवाया तेंदुए का पोस्टमार्टम, जांच शुरू
विज्ञापन

पुलिस ने वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
अर्की के सरली गांव के प्रवेश ने हमला करने पर मारा था तेंदुआ
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/अर्की। उपमंडल के सरली गांव में तेंदुए से भिड़कर जान बचाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवक पर तेंदुए को मारने के आरोप में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वन विभाग ने मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा दिया है। अब इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी कि तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अर्की के सरली गांव में 18 वर्षीय प्रवेश शर्मा पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इस दौरान करीब 12 मिनट तक युवक और तेंदुए के बीच संघर्ष चला। अपनी जान बचाने के प्रयास में युवक ने तेंदुए को मार दिया। हालांकि इस दौरान युवक भी बुरी तरह घायल हो गया और उसके शरीर पर कई स्थानों पर गहरे नाखून के निशान हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रवेश शर्मा घर से दूध लेने के लिए खेत के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक एक बार तेंदुए से छूट गया, लेकिन तेंदुए ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। आत्मरक्षा में युवक ने तेंदुए को पकड़कर दूर फेंक दिया। इसके बाद तेंदुए की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक को उपचार के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। वन विभाग की ओर से घायल युवक को 5 हजार रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की गई थी। वहीं घटना के बाद अब पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि तेंदुए को मारने के मामले में युवक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed