फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Career tips given to 70 college students

Solan News: काॅलेज के 70 विद्यार्थियों को दिए कॅरिअर के टिप्स

Mon, 18 Dec 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 18 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Career tips given to 70 college students
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आयोजित रोजगार मेले में साक्षाताकार देती युवा। संवाद
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में रोजगार मेला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में कॅरियर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट इकाई की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विद्या ज्योति शिक्षा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. मोहन लाल साहनी, एचआर जॉब कोच उर्मिला शर्मा और उनके साथ आए अन्य कार्यकारी सदस्यों ने कॉलेज के अंतिम वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रहे बीए, बीएससी, बीकाॅम, एससीबीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए, कम्यूनिटी कॉलेज और स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी की जानकारी दी। साथ ही उनका साक्षात्कार भी लिया। दिन-भर चले इस साक्षात्कार में महाविद्यालय के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस आयोजन में निगमों, कंपनियों, बैंकिंग, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर, फार्मा और विपणन बाजार क्षेत्र में नौकरी की अपार संभावनाओं का आश्वासन दिया। प्रो. मोहनलाल साहनी ने कहा कि साक्षात्कार का परिणाम शीघ्र ही निकाला जाएगा। इस आयोजन की मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ सपना संजय पंडित ने इस अवसर पर आए सभी प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महाविद्यालय के छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और रोजगार के अवसर विद्यार्थियों को मिलेंगे। इस रोजगार मेले में कैरियर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट इकाई के संयोजक प्रो. शशि कुमार, प्रो अंकुर शर्मा, प्रो हरविन्दर, प्रो दीपक शर्मा, प्रो ऋषि, प्रो. दीक्षा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed