फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car hit ny truck leaving mother-son injured

कार ने ट्रक को मारी टक्कर, चालक सहित मां-बेटा गंभीर घायल

Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। राष्ट्रीय मार्ग 105 पर मध्य रात्रि एक कार अनियंत्रित हो कर एक ट्रक से टकरा गई। इसमें कार में सवार चालक समेत मां-बेटा बुरी तरह से घायल हो गए। हालत में पहले उन्हें नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार मध्य रात्रि को राष्ट्रीय मार्ग पर नालागढ़ के समीप दतोवाल में हुआ। मनाली से एक होटल व्यवसायी अपनी महिला कर्मचारी और उसके बेटे को लेकर हरियाणा के रायपुर रानी आ रहा था। जैसे ही वह दतोवाल पहुंचा तो वह अपने कार से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस आमने सामने की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को स्वयं होटल व्यवसायी अनिल कुमार चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई थी। इससे वह अपने संतुलन खो बैठा। डीएसपी मदन कांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed