{"_id":"66113d6bc761d896860b3418","slug":"car-from-chambaghat-flyover-a-big-piece-of-iron-fell-on-solan-news-c-176-1-ssml1042-119234-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंबाघाट फ्लाईओवर से गाड़ी\nपर गिरा लोहा का बड़ा टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंबाघाट फ्लाईओवर से गाड़ी पर गिरा लोहा का बड़ा टुकड़ा
Sat, 06 Apr 2024 05:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद चालकों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
चंबाघाट-कैथलीघाट के बीच दूसरे चरण में चल रहा कार्य
रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर पर हो रहा है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर दूसरे चरण में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार देर रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर से चलती हुई कार पर लोहे का एक बड़ा टुकड़ा आकर गिर गया। गनीमत यह रही कि इसके गिरने से कार में सवार लोगों को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोहे का टुकड़ा कार पर गिरने से उसका पिछला शीशा टूट गया। इसके अलावा कार को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की गई। वहीं चंबाघाट-कैथलीघाट फोरलेन कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।
गौर रहे कि हाईवे पर आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले परवाणू-सोलन फोरलेन निर्माण के दौरान भी लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। वहीं अब चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन का दूसरे चरण में कार्य हो रहा है। आए दिन यहां पर भी लोगों को काफी दिक्कतें होनी शुरू हो गई है।
शनिवार रात भी कार चालकों को काफी समस्या झेलनी पड़ी। यहां पर रेल लाइन के ऊपर फ्लाईओवर पर निर्माण हो रहा है। लेकिन अचानक से इस प्रकार फ्लाईओवर से लोहे का टुकड़ा गिर जाना अपने आप में बड़ा प्रश्न खड़े कर रहा है। वर्तमान में चंबाघाट-कैथलीघाट तक लगभग 65 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। यहां पर भी पहाड़ियों की कटिंग की गई है। यहां पहाड़ियों के दरकने का खतरा मंडराया रहता है। कई जगहों में पहाड़ियों के दरकने के मामले भी बीते दिनों आए थे। कुल मिलाकर वाहन चालकों के लिए परवाणू से कैथलीघाट तक फोरलेन का सफर जोखिम भरा है।