{"_id":"6995f28a2aac6ecf610f09d1","slug":"car-falls-off-sanawar-road-driver-dies-solan-news-c-176-1-ssml1040-163535-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनावर सड़क से कार गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनावर सड़क से कार गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने मामला किया दर्ज, व्यक्ति को लाया गया था धर्मपुर
सोलन/कसौली। धर्मपुर-गढ़खल वाया सनावर सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिल्लड़ निवासी भगत राम (62) कार में सवार होकर सनावर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद चालक कार में ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और चालक को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना धर्मपुर थाना को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।