{"_id":"667d5fa1402deda589056136","slug":"candidates-will-be-able-to-spend-up-to-rs-40-lakh-in-by-elections-solan-news-c-176-1-ssml1040-124121-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उपचुनाव में 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उपचुनाव में 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
Thu, 27 Jun 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
नोडल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।
10 लाख से अधिक निकासी पर नजर रखने के दिए निर्देश
स्टार प्रचारकों की सूची समय पर दें राजनीतिक दल
सामान्य पर्यवेक्षक ने ली चुनाव नोडल अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नालागढ़ उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सामान्य पर्यवेक्षक वेदपति मिश्र ने नोडल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में व्यय पर्यवेक्षक एन कार्तिक सहित उपायुक्त मनमोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए सभी नोडल अधिकारी अपनी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। ईवीएम के भंडारण एवं परिवहन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब एवं अन्य मद्य पदार्थों के वितरण, नकदी व अन्य प्रलोभनों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जाए। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति सी विजिल ऐप अथवा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों की सूची समय पर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री लगाने से संबंधित दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने को भी कहा।
व्यय पर्यवेक्षक एन कार्तिक ने कहा कि उप चुनाव के दौरान उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने उड़न दस्तों, स्थैतिक निगरानी दलों, वीडियो निगरानी दलों, वीडियो व्यूइंग दलों और लेखा दलों को इस संदर्भ में निरंतर निगरानी बनाए रखने एवं चुनावी व्यय से संबंधित रिपोर्ट प्रेषित करने व आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने को भी कहा। कहा कि एक उम्मीदवार के लिए चुनावी व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये तय की गई है। उन्होंने 10 लाख रुपए से अधिक की निकासी और अन्य संदिग्ध नकदी निकासी पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए।
बैठक में एडीसी अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफरोज, एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा सहित सभी नोडल अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।