फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Campaign to remove cattle from roads intensifies, eight rescued

Solan News: सड़कों से गोवंश हटाने की मुहिम तेज, आठ रेस्क्यू

Tue, 06 Oct 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक आवारा सांड हांडाकुंडी गोशाला पहुंचाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी ने शहर की सड़कों को आवारा गोवंश से मुक्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने झाड़माजरी औद्योगिक क्षेत्र के पास से आठ आवारा सांडों को रेस्क्यू कर हांडाकुंडी स्थित गोशाला में पहुंचाया। नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि मंगलवार को पकड़े गए आठ सांडों को हांडाकुंडी स्थित गोशाला में सुरक्षित भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक दो दर्जन से अधिक आवारा सांडों को हांडाकुंडी स्थित गोशाला पहुंचाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर किसी भी तरह का गोवंश नजर न आए, इसके लिए निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। आगे रेस्क्यू किए जाने वाले गोवंश को क्षेत्र की अन्य गोशालाओं में भी व्यवस्था कर सुरक्षित भेजा जाएगा। आयुक्त ने शहरवासियों से नगर निगम की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गोवंश न रहे और लोगों को इससे परेशानी न हो, इसके लिए निगम की ओर से यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed