फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Campaign shows impact; HPV vaccination gains momentum

Solan News: ज

Tue, 20 Oct 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
15 दिन में 100 किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

1600 पहुंचा जिले में वैक्सीन लगाने वाली किशोरियों का आकंड़ा
दिसंबर तक चलेगा अभियान, 5009 किशोरियों का लक्षय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पिछले 15 दिनों में जिले में 100 किशोरियों ने वैक्सीन लगवाई है। अब तक 1600 से अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। किशोरियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से बदली रणनीति का असर अब दिखने लगा है।
विभाग ने वैक्सीनेशन के प्रति अभिभावकों की झिझक दूर करने के लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाए हैं। इन कार्यक्रमों से किशोरियों और अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी जा रही है। इसके बाद स्कूलों में ही वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। विभाग की इस पहल से अभिभावक भी आगे आकर अपनी बेटियों को वैक्सीन लगवाने की अनुमति देने लगे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में यह अभियान दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में 5009 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग का प्रयास है कि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक किशोरियों को इस अभियान से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक देशों में हो रहा वैक्सीन का इस्तेमाल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एचपीवी वैक्सीन का इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में एक दशक से अधिक समय से किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इस वैक्सीन को मंजूरी दी है। यह वैक्सीन एचपीवी संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विभाग की ओर से अभिभावकों को वैक्सीन की उपयोगिता और सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर उनकी शंकाओं को दूर किया जा रहा है।

स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों के बाद अभिभावक किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में 100 नई किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है। जिले में अब तक 1600 से अधिक किशोरियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed