फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cabinet expansion in the state to take place before December 11: Sukhu

प्रदेश में 11 दिसंबर से पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार : सुक्खू

Sat, 26 Sep 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 26 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कहा-एक मंत्री और डिप्टी स्पीकर का पद चल रहा है प्रदेश में खाली
विज्ञापन

भाजपा होती तो किशाऊ बांध में उत्तराखंड की तरह होता व्यवहार

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल में 11 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। प्रदेश में एक मंत्री और डिप्टी स्पीकर का पद खाली चल रहा है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सोलन के कोठों में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग एवं निजी विश्वविद्यालयों के संस्थागत योगदान विषय पर आयोजित शैक्षणिक सम्मेलन सत्र में भाग लेने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।
सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल और विभागों में फेरबदल को लेकर चर्चा चलती रहनी चाहिए। 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उनकी पूरी कोशिश है उससे पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने प्रदेश की आरडीजी बंद नहीं की होती तो प्रदेश आज तक आत्मनिर्भर बन जाता। वह प्रदेश को बीबीएमबी का 500 करोड़ रुपये एरियर मिलने की जजमेंट, वाटर सेस और शानन प्रोजेक्ट की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पानी कई राज्यों को आत्मनिर्भर बना रहा है। उन्हें इस बात की खुशी है कि जिस तेजी से उनकी सरकार कार्य कर रही है, उससे 2027 तक प्रदेश आत्मनिर्भर जरूर बनेगा। साथ ही 2032 में देश के सबसे समृद्धशाली व अमीर राज्य बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किशाऊ बांध के मामले में प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो जिस तरह उत्तराखंड के साथ व्यवहार हुआ है, हिमाचल के साथ भी इसी तरह का व्यवहार होता। मगर अब आगामी समय में 1500 करोड़ रुपये की आय आने वाली पीढ़ी को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्पर्यटन के लिए रखा 6,000 करोड़ का प्रस्ताव
पर्यटन विस्तार पर सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने पर्यटन के लिए 6000 करोड़ रुपये का एक प्रस्वात रखा है, जिसमें 3000 करोड़ रुपये एयरपोर्ट एक्सटेंशन के लिए हैं। बाकी वेलनेंस सेंटर, वाटर पार्क, जू समेत अन्य पर काम किया जा रहा है। कहा कि 40 साल से बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed