फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   business in solan

जिला की मंडियों में सेब कारोबार दो अरब पार

Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले की फल एवं सब्जी मंडियों में सितंबर माह तक सेब का कारोबार दो अरब पार कर चुका है। हालांकि इस वर्ष प्रदेश में सेब की फसल इतनी अच्छी नहीं रही। प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदेश में सेब की पैदावार गत वर्ष की तुलना में कम रही है। वहीं, उत्पादकों पर भी ओलावृष्टि की मार पड़ी। इससे मंडियों में सेब तो कम पहुंचा, लेकिन बागवानों को फसल के अच्छे दाम मिले और कारोबार अन्य वर्षों की तरह हुआ है।
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी सोलन में और टर्मिनल मंडी परवाणू में सेब कारोबार दो अरब पार हो गया है। इसमें सोलन मंडी में सात लाख और परवाणू टर्मिनल मंडी में आठ लाख सेब बॉक्स सितंबर माह तक पहुंच चुके हैं। सेब सीजन का 60 प्रतिशत उत्पाद मंडियों तक पहुंच चुका है, जबकि अन्य 40 फीसदी सेब अपर शिमला की क्रॉप शुरू होने के बाद मंडियों में पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार इस वर्ष मंडियों में पहुंचा सेब अच्छी किस्म का नहीं था, इसका कारण ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब का दागी होना है। लेकिन इसके बावजूद बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिले हैं। जिसमें ग्रेड के हिसाब 500 से 3000 हजार रुपये तक का एक बॉक्स बिका है।
विज्ञापन

कम उत्पादन के बाद भी अच्छा कारोबार
मार्केट कमेटी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोलन मंडी, टर्मिनल मंडी परवाणू में सेब का कारोबार दो अरब पार हो गया है। जो कि पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक है। इससे मार्केट कमेटी की अन्य स्रोतों से आय में भी 20 फीसदी इजाफा हुआ है। इस वर्ष मौसम की बेरुखी के कारण सेब की फसल कम और खराब रही है, लेकिन दाम अच्छे मिलने से कारोबार में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed