फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to the Buses Shortage on the local route in the district, the passengers wandered throughout the day

Buses Shortage: सोलन जिले में लोकल रुट पर बसें न होने से दिनभर भटकते रहे मुसाफिर

Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
सार

पूरे जिले से 214 एचआरटीसी और निजी बसें कार्यकर्ताओं को लाने-जाने के लिए बुक रहीं। इसके चलते जिला में अधिकतर लोकल रूट प्रभावित रहे। बसें कम होने के कारण दिनभर मुसाफिर भटकते रहे।

विज्ञापन
Due to the Buses Shortage on the local route in the district, the passengers wandered throughout the day
एचआरटीसी - फोटो : संवाद

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे को लेकर पूरे जिले से 214 एचआरटीसी और निजी बसें कार्यकर्ताओं को लाने-जाने के लिए बुक रहीं। इसके चलते जिला में अधिकतर लोकल रूट प्रभावित रहे। बसें कम होने के कारण दिनभर मुसाफिर भटकते रहे। अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर हुई, जहां केवल एक या दो बसें ही चलती हैं। यात्रियों को बस स्टॉप पर कई घंटे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि कुछ रूट पर निजी बसें सुचारु रूप से चलीं, लेकिन इनमें भीड़ रही।

विज्ञापन

 

दशहरा पर्व के चलते भी बसें ओवरलोड रहीं। परवाणू में लांग रूट प्रभावित होने क ी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरियाणा और पंजाब रोडवेज की बसें लोगों का सहारा बनीं। छुट्टी होने के कारण स्कूल और कॉलेज के बच्चे परेशान नहीं हुए। बता दें कि रैली के लिए जिला के सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो से बसें बुक रहीं। वहीं बुधवार सुबह भी लोग बसें न मिलने से काफी परेशान हुए। इसमें 164 परिवहन निगम और 50 निजी बसें शामिल हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग डिपो से बसें रहीं बुक
सोलन डिपो से 67 बसें, नालागढ़ से 77 बसें कार्यक्रम को लेकर बुक रहीं। परवाणू डिपो की 20 बसों ने कार्यकर्ताओं को बिलासपुर पहुंचाया। 50 निजी बसें भी कार्यकर्ताओं को लेकर बिलासपुर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा खत्म होने के बाद खली बसों की कमी
दशहरा पर्व खत्म होने के बाद लोगों को घर जाना मुश्किल हो गया। महंगे दामों पर निजी गाड़ियां बुक कर लोग घर पहुंचे। जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड समेत पुराने बस स्टैंड और दोहरी दीवाल के पास भीड़ शाम तक उमड़ी और लोग बसों के इंतजार में खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed