{"_id":"66d8565abdcdd19a8904b1b6","slug":"built-in-crescent-market-poor-condition-of-toilets-solan-news-c-176-1-ssml1042-127921-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वर्धमान बाजार में बने \n\nशौचालयों की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वर्धमान बाजार में बने शौचालयों की हालत खस्ता
Wed, 04 Sep 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के वर्धमान बाजार में शौचालय। संवाद
नगर परिषद बद्दी शौचालयों की व्यवस्था पर नहीं दे रहा ध्यान
रखरखाव के अभाव में खंडहर बन गए हैं शौचालय
सफाई न होने से महिला शौचालय में लटका हुआ है ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वर्धमान बाजार में निजी कंपनी की ओर से बनाए गए शौचालय रख रखाव के अभाव में खंडहर बन गए हैं। नगर परिषद बद्दी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शौचालय में कोई सफाई कर्मी न होने से गंदगी पसरी हुई है। जबकि महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय में ताला लटका हुआ है। बाह्य शौच मुक्त प्रदेश बनाने की मुहिम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शौचालयों में गंदगी होने के कारण लोग खुले में जा रहे हैं।
वर्धमान कंपनी की ओर से बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाए गया हैं। लेकिन शौचालयों की हालात खराब होने के कारण लोग काफी परेशान है। दुर्गंध आने से लोगों को मुंह ढककर निकलना पड़ता है। शौचालयों की सफाई न होने के कारण आसपास के लोग और राहगीरों को खुले में शौच करना पड़ता है। वर्धमान मार्केट में कंपनी की ओर से बनाए गए इन शौचालयों की रखरखाव और सफाई का जिम्मा नगर परिषद का है। शौचालय की शीटें टूट चुके हैं। यहां पर कोई सफाई कर्मचारी नहीं होता।
स्थानीय दुकानदार हरी, विनोद, राम लाल, विमलेश, दलीप, नगमा समेत अन्य ने कहा कि बाजार में बने शौचालय टूट चुके हैं और इसकी देखरेख कोई नहीं कर रहा है। इससे लोग खुले में शौच कर रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद से शौचालयों की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में लाई गई। शीघ्र ही शौचालय की मरम्मत करवा दी जाएगी। नियमित सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।