{"_id":"65a52888ec76ab13bb084c4e","slug":"bringing-patients-108-ambulance-tyre-burst-solan-news-c-176-1-ssml1042-14608-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मरीज लेकर आ रही \n108 एंबुलेंस का टायर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मरीज लेकर आ रही 108 एंबुलेंस का टायर फटा
Mon, 15 Jan 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
सोलन में 108 एंबूलेंस का फटा टायर। संवाद
दूसरी एंबुलेंस के जरिए मरीज को पहुंचाया अस्पताल
बसाल से मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आ रही थी 108 एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते चंबाघाट में मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आ रही 108 एंबुलेंस का टायर फट गया। इससे मरीज को कुछ देर तक काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तुरंत ही में मरीज के लिए चालक ने दूसरी एंबुलेंस मौके पर बुलाई। कुछ ही देर बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस सुबह बसाल से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन मरीज को लेकर आ रही थी।
एंबुलेंस जैसे ही चंबाघाट पहुंची तो अचानक टायर फट गया। प्रबंधकों के मुताबिक कील लगने के कारण फटा पाया गया। वहीं इस एंबुलेंस के टायर बदलने के लिए भी काफी समय पहले आदेश संबंधित अधिकारी को दिए जा चुके हैं।
गौर रहे कि बीते सप्ताह भी अस्पताल की टीम की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान 108 एंबुलेंस में कई खामियां पाई गई थीं। इसकी रिपोर्ट भी अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयार की गई है। अब निरीक्षण के कुछ ही दिन बाद टायर फट गया। इससे पहले भी बरसात के दौरान काफी दिक्कत आई थी। हालांकि कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि भविष्य में हाल ही में आई दिक्कतों को ठीक कर दिया जाएगा और मरीजों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
एंबुलेंस के जरिए मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाता है। सोमवार को भी बसाल से मरीज को एंबुलेंस लेकर आ रही थी। इस एंबुलेंस के टायर में चंबाघाट के समीप कील लग गई और टायर फट गया। मरीज को तुरंत दूसरी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस एंबुलेंस के चालक को भी तुरंत टायर बदलने के आदेश दिए हैं।
-सुरेश शर्मा ऑपरेशन हेड, मेडस्वान फाउंडेशन