{"_id":"6a918dab0ab94d75db0733d5","slug":"bridge-connecting-madhala-washed-away-cutting-off-connectivity-traffic-jams-also-forming-solan-news-c-176-1-ssml1044-177580-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मधाला को जोड़ने वाला पुल बहने संपर्क कटा, लग रहा जाम भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मधाला को जोड़ने वाला पुल बहने संपर्क कटा, लग रहा जाम भी
विज्ञापन
बरोटीवाला से हिमुडा को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमुडा कॉलोनी, समेत आधा दर्जन गांव का संपर्क कटा
-ग्राउंड रिपोर्ट-
कुल्हाड़ी वाला मार्ग पर बड़े वाहन चलने से लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। हिमुडा टाउनशिप को जोड़ने वाला अस्थायी पुल बरसात के पानी के तेज बहाव में बह गया है। इससे अब हिमुडा टाउनशिप समेत साथ लगते गांवों और हिमुडा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में जाने के लिए वाहन चालकों को वाया कुल्हाड़ीवाला जाना पड़ रहा है। बरोटीवाला से कुल्हाड़ीवाला जाने वाला मार्ग सिंगल रोड है और यह कई गांवों को जोड़ता है। पुल टूटने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे हिमुडा कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरोटीवाला ट्रक यूनियन से आगे एक निजी कंपनी ने अपनी सुविधा के लिए यह अस्थायी पुल बनाया हुआ है। इस पुल के माध्यम से बरोटीवाला से हिमुडा कॉलोनी का नजदीकी संपर्क होता है। साथ ही यह बगुवाला, कोटियां, शेंरा, कुल्हाड़ीवाला और हरियाणा के रामपुर जंगी क्षेत्र को भी जोड़ता है। चार दिन पहले बरसात के दौरान यह पुल एक तरफ से बह गया। अब इन सभी गांवों और हिमुडा कॉलोनी मधाला का बरोटीवाला ट्रक यूनियन की ओर से संपर्क कट गया है।
इनसेट
कच्चा संपर्क मार्ग बहा
हिमुडा कॉलोनी मधाला निवासी राजेंद्र राणा ने बताया कि गर्मियों में बरोटीवाला खड्ड में घास-फूस और झाड़ियां उग आती हैं, जो पानी के तेज बहाव के साथ बहकर पुल में फंस जाती हैं। इससे पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। पक्का पुल ठीक है, लेकिन इसके साथ बनी कच्ची एप्रोच बह गई है, जिससे यातायात संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
इनसेट
वैकल्पिक पुल टूटने से बड़ी परेशानी
मधाला पंचायत प्रधान मीनाक्षी मेहता ने कहा कि बगुवाला, कुंडावाला, शेंरा, केंबावाला और रामपुर जंगी के लिए यह नजदीकी रास्ता था, लेकिन वैकल्पिक पुल टूटने से अब पंचायत के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इनसेट
स्कूली बसें फंस रहीं जाम में
बरोटीवाला पंचायत के पूर्व उपप्रधान गुरबख्श खन्ना ने बताया कि अब सारा ट्रैफिक कुल्हाड़ीवाला संपर्क मार्ग पर होने से स्कूली बसें जाम में फंस रही हैं। वहीं, उद्योगों के ट्रक भी इसी मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क पर दबाव बढ़ गया है और मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है।
इनसेट
न निगम और न हिमुडा कर रहा कार्रवाई
बरोटीवाला निवासी सलिंद्र चौधरी ने बताया कि बरोटीवाला के साथ लगते एक उद्योग ने संपर्क मार्ग पर अपने उद्योग का वेस्ट मटीरियल डाल रखा था, जो तेज पानी के बहाव में बह गया है। अब इस पुल को न तो नगर निगम ठीक कर रहा है और न ही हिमुडा इस संबंध में कोई कार्रवाई कर रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
इनसेट
यह नुकसान प्राकृतिक आपदा के कारण हुआ है। इसके लिए उपायुक्त को लिखा गया है। वहीं, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और निगम की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, सहायक अभियंता, हिमुडा