फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   brest cancer test strat in kullu

सोलन अस्पताल में 300 रुपये में मैमोग्राफी टेस्ट

Thu, 31 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 31 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
brest cancer test strat in kullu
स्तन कैंसर का पता इस टेस्ट से समय से पहले लगाया जा सकता है। - फोटो : डेमो पिक

ब्रेस्ट कैंसर और स्तन की अन्य बीमारियों के लिए जरूरी मैमोग्राफी टेस्ट सोलन अस्पताल में शुरू हो गया है। महिलाओं को यह टेस्ट करवाने के लिए पहले आईजीएमसी या पीजीआई स्तर के अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब यह टेस्ट महज 300 रुपये में सोलन में ही हो सकेगा।

विज्ञापन


आधुनिक तकनीकों से महिलाओं की जांच की जाएगी और समय पर स्तन में होने वाली बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। स्तन कैंसर का पता इस टेस्ट से समय से पहले लगाया जा सकता है।  
विज्ञापन


महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर, गुठली और अन्य संवेदनशील जैसी बीमारियों के हल्के लक्षण दिखने पर चिकित्सक मैमोग्राफी करवाने की सलाह देते हैं। यह टेस्ट पहले कई समय तक जोनल अस्पताल में बंद रहा लेकिन अब यह टेस्ट दोबारा शुरू हो चुका है। पहले इस टेस्ट के लिए जरूरतमंद लोगों को आईजीएमसी, पीजीआई या अन्य बड़े निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह टेस्ट सोलन अस्पताल में ही हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में 300 रुपये में होगी मैमोग्राफी
निजी क्लीनिकों के मुकाबले सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों पर मैमोग्राफी होती है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मात्र 300 रुपये फीस है। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में इस टेस्ट की फीस 900 तथा चंडीगढ़ में बड़े-बड़े प्रतिष्ठित अस्पतालों में मैमोग्राफी की 1200 रुपये तक फीस वसूली जाती है।

क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू मैमोग्राफी : सीएमओ
एमओएच डॉ. आरके दरोच ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में आईजीएमसी और पीजीआई के स्तर पर मैमोग्राफी की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए विभाग ने हाइटेक मशीनें स्थापित की हैं। आधुनिक तकनीकों से स्तन की बीमारियों की जांच के बाद इलाज शुरू किया जा सकेगा।  


स्टाफ की कमी से मरीज परेशान
सोलन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत सीटी स्कैन और एमएलसी काटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। एमरजेंसी में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस कारण ओपीडी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि समय मिलने पर ओपीडी पहुंचकर डॉक्टर कार्य कर रहे हैं लेकिन इस दौरान रोगियों को खूब परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed