फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Brainstormed on board exams preparations, essential instructions given to teachers

Solan News: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर किया मंथन, शिक्षकों को दिए जरूरी निर्देश

Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिलेबस पर भी चर्चा, एसवीएन स्कूल कुनिहार में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में विद्यालय स्टाफ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन टीसी गर्ग ने की। प्रधानाचार्य पदम नाभम सहित समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा।
बैठक के दौरान विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने पाठ्यक्रम की वर्तमान प्रगति शेष सिलेबस, विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान व पुनरावृत्ति कक्षाओं की रूपरेखा पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके साथ ही परीक्षा-पूर्व विशेष मार्गदर्शन सत्र आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया और कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के समग्र विकास और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

चेयरमैन टीसी गर्ग ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं, ऐसे में शिक्षकों की भूमिका मार्गदर्शक के रूप में और भी अधिक बढ़ जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने, सकारात्मक वातावरण तैयार करने तथा अनुशासन और नियमितता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।प्रधानाचार्य पदम नाभम ने बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित दिशा-निर्देश साझा करते हुए समयबद्ध पाठ योजना, नियमित टेस्ट और परिणामों की सतत समीक्षा की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभिभावकों के साथ समय-समय पर संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत हो सके। बैठक का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed