फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Board issued electricity bills worth thousands of rupees to the people after three months

सोलन: बोर्ड ने तीन माह बाद लोगों को जारी किए हजारों रुपये के बिजली बिल

Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। प्रदेश सरकार ने भले ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की गारंटी दी है, मगर अब उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली भी निशुल्क नहीं मिल रही है। इन दिनों दाड़लाघाट क्षेत्र में लोगों के भारी भरकम बिजली के बिल आ रहे हैं, जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मझेड, गवाह, धोबटन के लोगों को विद्युत बोर्ड तीन माह का बिल एक साथ थमा दिया है। स्थानीय ग्रामीण सतीश कुमार, जय चंद, गोविंद, देविंद्र, रमेश कुमार, विनोद, धर्मचंद, मुकेश, विवेक, कुलदीप आदि ने बताया कि तीन माह बाद एकमुश्त बिजली के बिल हजारों में आ रहे हैं, जबकि उससे पहले उन्हें कोई बिल नहीं आ रहा था। मगर इस बार उन्हें 1500 से ज्यादा रुपये के बिल थमा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बोर्ड या तो उन्हें हर माह बिल दे या फिर एक साथ हजारों रुपये बिल जारी न करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की थी, मगर अब पूर्व सरकार की 125 यूनिट भी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में जारी किए बिलों की दोबारा जांच की जाए, ताकि ग्रामीणों पर बोझ न पड़े। उधर, इसके बारे में विद्युत के कनिष्ठ अभियंता दाड़लाघाट हितेश गौतम ने कहा कि उनके पास बिल काटने वाली मशीनें कम होने के कारण बिल देने में देरी हो रही है। कई बार मशीनें खराब भी हो जाती हैं, इस कारण बिल लेट हो जाते हैं। उच्च अधिकारियों को इसके बारे में लिख दिया है, जल्द ही लोगों को देरी से आने वाले बिलों की समस्या का समाधान कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed