फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   blood donation

अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने पहुंचे रक्तदानी

Fri, 17 Apr 2020 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना के तहत चल रहे लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक में चल रही खून की कमी पूरी होने लग गई है। इसमें शुक्रवार दोपहर तक करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल में रक्तदान किया है, जिसमें अब ब्लड बैंक के पास करीब 32 यूनिट रक्त एकत्रित हो गया है। चार यूनिट रक्त नालागढ़ ब्लड बैंक की शाखा को भी भेजा गया है। इसके अलावा सोमवार को भी कुछ रक्तदानी अस्पताल में खूनदान के लिए आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना के तहत रक्तदान शिविर लगना भी बंद हो गए हैं। इसके कारण अस्पताल के ब्लड बैंक में भी खून की कमी आनी शुरू हो गई थी। बैंक में सिर्फ 15 यूनिट रक्त ही रह गया है। हालांकि इन दिनों कम ऑपरेशन होने के कारण खून मांग भी कम है। लेकिन आपातकाल के दौरान खून की एकदम से आवश्यकता पड़ती है। जिसके लिए खून बहुत कम था। इसमें अब उक्त खून की कमी पूरी होना शुरू हो गया था, लेकिन अब यह कमी पूरी होनी शुरू हो गई है। इसमें नालागढ़ ब्लड बैंक की शाखा को भी मांग के अनुसार चार यूनिट रक्त शुक्रवार को भेजा गया है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक सोलन की स्टाफ नर्स कमलेश चौहान ने बताया कि बताया कि कोविड-19 के खतरे के चलते रक्तदान शिविर नहीं लग पा रहे हैं। इसके चलते ब्लड बैंक रक्त की कमी से जूझ रहा था, लेकिन अब अस्पताल में रक्तदानी आना शुरू हो गए हैं। अब ब्लड बैंक में करीब 32 यूनिट रक्त एकत्रित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed