{"_id":"696fd493a026fc73310d277a","slug":"blood-donation-camp-in-parwanoo-179-units-of-blood-collected-solan-news-c-176-1-ssml1040-161695-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में रक्तदान शिविर, 179 यूनिट रक्त जुटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में रक्तदान शिविर, 179 यूनिट रक्त जुटाया
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
परवाणू में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते लोग। संवाद
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू सेक्टर-5 स्थित रोटरी सेंटर में मंगलवार को ब्लड डोनर सोसायटी और परवाणू उद्योग संघ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 250 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 179 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रोटरी ब्लड बैंक, चंडीगढ़ से आई डॉक्टरों और स्टाफ की 16 सदस्यीय टीम ने अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया। शिविर में विभिन्न उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उत्साहपूर्वक भाग लेने पहुंचे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं और समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं चिकित्सकों की टीम ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है और इस प्रकार किसी का जीवन बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।