फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Block Public Health Unit building ready; now awaiting equipment.

Solan News: ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन तैयार, अब उपकरणों का इंतजार

Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
50 लाख रुपये की लागत से बना भवन, उपकरण मिलने के बाद शुरू होंगी जांच सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धर्मपुर में तैयार की गई ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का भवन बनकर तैयार है, अब आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों के आने का इंतजार है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस यूनिट के भवन का निर्माण पिछले वर्ष दिसंबर में पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
केंद्र सरकार की योजना के तहत देशभर में ब्लॉक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। धर्मपुर में भी इसी उद्देश्य से इस यूनिट का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी गगनदीप ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इन केंद्रों में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपकरण मिलने के बाद यूनिट में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं शुरू की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस यूनिट में मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ-साथ दस्त, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके अलावा एचएमआईएस (हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और उपचार से संबंधित जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जा सकेगी।
यूनिट में नेशनल डिजिटल हेल्थ आईडी से जुड़ी सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके माध्यम से मरीज के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों को उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इससे चिकित्सकों को मरीज की पिछली जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।


घर-द्वार के नजदीक मिलेंगी स्वास्थ्य जांच सुविधाएं
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इससे लोगों को छोटी-बड़ी जांच के लिए दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और बीमारी की समय रहते पहचान करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed