{"_id":"6994b6e881aa0a5b8d09f234","slug":"block-education-officer-should-send-the-report-of-the-examination-to-all-the-schools-solan-news-c-176-1-ssml1041-163413-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परख परीक्षा की रिपोर्ट सभी स्कूलों तक पहुंचाए खंड शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परख परीक्षा की रिपोर्ट सभी स्कूलों तक पहुंचाए खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
डाइट सोलन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते शिक्षा अधिकारी। स्रोत डाइट
डाइट सोलन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उप निदेशक क्वालिटी एजुकेशन ने दिए निर्देश
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व डिजिटल मॉनिटरिंग पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाइट सोलन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप निदेशक क्वालिटी एजुकेशन डॉ. राजेंद्र वर्मा ने की। बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा और डिप्टी डीईओ राजकुमार पराशर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और डिजिटल मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया। साथ ही, खंड शिक्षा अधिकारियों को परख रिपोर्ट को सभी स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। डॉ. राजेंद्र वर्मा ने ड्रॉपआउट दर, कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधाओं की उपलब्धता, विद्यार्थियों के मेडिकल चेकअप और अन्य गुड गवर्नेंस इंडिकेटर्स पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सुधार के लिए डेटा-आधारित रणनीति अपनाना अनिवार्य है और ब्लॉक स्तर पर नियमित एवं तथ्यात्मक समीक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र के उपयोग का उल्लेख करते हुए बताया कि जिले में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पोर्टलों से प्राप्त आंकड़ों की समीक्षा और निगरानी के लिए इसका नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा है, जिससे संकेतकों की मॉनिटरिंग व्यवस्थित रूप से की जा सके। जिला कार्यक्रम समन्वयक बबीता ठाकुर ने राष्ट्रीय परीक्षण पर्यवेक्षण रिपोर्ट साझा की और उन क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया, जहां प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया। इसके बाद, जिला एमआईएस समन्वयक गोविंद ठाकुर ने यूडाइस अपडेट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक वीएसके आदित्य राज गुप्ता और अन्य संस्थान के सदस्य भी उपस्थित रहे।
स्कूल सेफ्टी कमेटी का गठन सुनिश्चित करें : बीईईओ
उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बीईईओ और बीपीओ को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यालय में स्कूल सेफ्टी कमेटी का गठन सुनिश्चित करें और सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी करें। वहीं, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिन्द्र चंद पिरटा ने ब्लॉक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करें और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करें।