फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   black out in kandaghat

बिजली के खंभों से टिप्पर टकराया, ब्लैक आउट

Wed, 03 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन) Updated Wed, 03 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
black out in kandaghat

ग्राम पंचायत वाकनाघाट के गांव कशमाड़ी के पास सोमवार देर रात को एक टिप्पर ने बिजली के खंभे व 3 फेस लाईन को तोड़ दिया। हादसे के बाद से ही चेमा, कशमाड़ी, आंजी व आसपास के कई गांव बिजली से बाधित रहे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही जरुर बाधित रही।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी विद्युत विभाग व पुलिस को दी। उसके बाद विभागों से आए अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वाकनाघाट के प्रधान भगत सिंह ने बताया की टिप्पर जब खंभे से टकराया तो बहुत जोर की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते उस क्षेत्र की बिजली चली गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कंडाघाट ने बताया की विभाग की प्राथमिकता विद्युत आपूर्ति को बहाल करना है जिसका खर्चा टिप्पर चालक से वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed