{"_id":"67add629366a1007610bd139","slug":"bjps-demonstration-in-sdm-office-premises-regarding-vacant-posts-in-baddi-tehsil-solan-news-c-176-1-ssml1040-137813-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी तहसील में खाली पदों को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी तहसील में खाली पदों को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी तहसील में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पद खाली होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम बद्दी मैदान से सामाजिक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सरकार व प्रशासन की नाकामियों को लेकर रैली निकली। रैली एसडीएम कार्यालय परिसर तक गई। सभा को संबोधित करते हुए जिला भाजपा सचिव एवं नोबल केयर सोसायटी के अध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि बद्दी तहसील हिमाचल की सबसे बड़ी तहसील है और यहां पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार का पद लंबे समय से खाली है। लोग अपने अपने छोटे-छोटे काम करवाने के लिए भटक रहे हैं और स्थानीय विधायक, सरकार व प्रशासन को कोई चिंता नहीं है। गुल्लरवाला पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह धीमान ने कहा कि पंचायतों की निशानदेही व तकसीम के केस लंबे समय से लंबित है और किसानों तथा आम लोगों को पटवारियों व कानूनगो के चक्कर लगानेे पड़ रहे हैं। दून भाजपा महामंत्री संजीव ठाकुर व एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि बद्दी तहसील में राजस्व कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं। जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है और इसको टैक्स लगाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। इस दौरान उपप्रधान गुलरवाला पम्मी राम, रणजीत सिंह ठाकुर, राजन बांठ, संजीव ठाकुर, राजेंद्र धीमान, रवि, प्रवीण कुमार, परमजीत सिंह पम्मी, संजू, संदीप चौधरी, मोहिंद्र सिंह, रामकरण, रिशू,हेमराज, कृष्ण कौशल, मुकेश कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता उपस्थित थे।