फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP staged a protest over the non-appointment of chairpersons and vice-chairpersons in municipal bodies and Panchayati Raj institutions.

Solan News: निगम व पंचायतीराज में अध्यक्षों, उपाध्यक्षों की नियुक्ति न होने पर भाजपा ने दिया धरना

Sun, 28 Jun 2026 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP staged a protest over the non-appointment of chairpersons and vice-chairpersons in municipal bodies and Panchayati Raj institutions.
नगर निगम व पंचायती राज संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के चुनाव में हो रही देरी पर भाजपा सांसद
उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दो दिन में चुनाव नहीं हुए तो आंदोलन की दी गई चेतावनी
विज्ञापन

सांसद सुरेश कश्यप बोले, शूलिनी मेले में उन्हें भी नहीं मिला निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के चुनाव एक महीने से अधिक समय से लंबित हैं। इसे लेकर शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और उपायुक्त मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग और जनमत प्रभावित करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने दो दिन के भीतर लंबित चुनावों की तिथि घोषित करने की मांग की है, ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार इन चुनावों को टालना चाहती थी। ये चुनाव अक्तूबर-नवंबर 2025 में होने चाहिए थे। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बाद ही ये चुनाव संपन्न हो पाए। नगर निकाय चुनाव 17 मई को हुए थे। पंचायतीराज चुनाव 26, 28 और 30 मई को संपन्न हुए। चुनावों को संपन्न हुए एक महीना सात दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पंचायत और बीडीसी के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के चुनाव लंबित हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि इन चुनावों को लंबित करने के पीछे सरकार और कांग्रेस पार्टी की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चुनावों के दौरान लगातार नियमों में संशोधन कर रही है। इसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को प्रभावित करने के लिए डराने-धमकाने का सिलसिला जारी है। सत्ता का दुरुपयोग कर जनमत को प्रभावित करने का षड्यंत्र लगातार चल रहा है। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि शूलिनी मेले का निमंत्रण उन्हें भी नहीं मिला है, जिस पर उन्होंने रोष जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेले को भी निजी मेला समझ लिया है। इस मेले में न तो उन्हें निमंत्रण मिला है और न ही सोलन नगर निगम के चुने हुए पार्षदों को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह रिवाज शुरू कर दी है। नगर निगम में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं आगामी विधायक भी यहां से भाजपा का बनेगा। फिर भाजपा भी इसी रिवाज पर चलेगी। वहीं भाजपा नेत्री रश्मिधर सूद ने कहा कि यह मेला राष्ट्र का मेला है, इसमें चुने हुए प्रतिनिधियों को न बुलाना कांग्रेसी की एक ओच्छी राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed