फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP's fortification in Arki, booth keeper will handle the front

अर्की में भाजपा की किलेबंदी, बूथ पालक संभालेंगे मोर्चा

Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP's fortification in Arki, booth keeper will handle the front
अर्की में भाजपा की विशेष बैठक को संबोधित करते डॉ राजीव बिंदल। संवाद - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। अर्की उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। अर्की में जीत के लिए भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र की किलेबंदी कर दी है और उपचुनाव प्रभारी विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बूथ अध्यक्ष और बूथ पालकों को तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना मोर्चा संभाल लें।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के लिए उनके पास भरपूर सामग्री है। वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मतदाताओं के पास जाएं। प्रदेश सरकार अर्की क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को भी जनता के समक्ष रखें। वे मंगलवार को अर्की भाजपा की विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। डॉ. बिंदल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अर्की सीट से भाजपा की जीत निश्चित है।
विज्ञापन

सह प्रभारी डॉ. सैजल ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जंवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व हिमको अध्यक्ष रतन सिंह पाल, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बलदेव तोमर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व विधायक के एल ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed