{"_id":"695299556ec603037a0e245b","slug":"bjp-councilor-and-several-others-questioned-in-sanjauli-mosque-case-solan-news-c-19-sml1002-654894-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संजौली मस्जिद मामले में भाजपा \nपार्षद समेत कई लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संजौली मस्जिद मामले में भाजपा पार्षद समेत कई लोगों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली थाने में प्रदर्शन में शामिल लोग तलब
संजौली से भाजपा नेता कल्पना से भी की पुलिस ने पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली मस्जिद को लेकर बीते साल प्रदर्शन करने वाले लोगों से ढली और संजौली थाना पुलिस ने पूछताछ तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अब अपर ढली से भाजपा पार्षद कमलेश मेहता से पूछताछ की है। ढली पुलिस ने पार्षद को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था जहां उनसे कई सवाल किए गए।
यह पूछताछ बीते साल 11 सितंबर को संजौली बाजार में किए गए प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों से की जा रही है। भाजपा पार्षद भी इस प्रदर्शन में शामिल थी। इनके अलावा संजौली से भाजपा नेता कल्पना शर्मा से भी पुलिस ने पूछताछ की है। हिंदू संघर्ष समिति के कई पदाधिकारियों को भी बारी बारी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इन लोगों से पहले भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। संजौली मस्जिद मामले को लेकर बीते साल सितंबर में दो बार प्रदर्शन हुए थे। इनमें पांच सितंबर को भी कई लोगों ने संजौली में प्रदर्शन किया था। हालांकि, इनमें कई लोगों ने इस मामले में अब जमानत भी ले ली है। उधर बार-बार पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने सवाल भी खड़े किए हैं। समिति का कहना है कि इस मामले में पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है। पार्षद कमलेश मेहता ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए ढली थाने बुलाया गया था।