फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP councillors create ruckus over development works in Solan MC

शहर में विकास कार्यों को लेकर भाजपा पार्षदों का हंगामा

Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम की मासिक बैठक शुरू होने से पहले ही भाजपा पार्षदों ने शहर में विकास कार्यों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वार्ड-13 की पार्षद मीरा आनंद ने आरोप लगाया कि बीते एक साल से उनके वार्ड में एक भी टेंडर नहीं लगा है।
इस पर सभी भाजपा पार्षदों ने एकजुट होकर नगर निगम का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने नगर निगम से एक साल का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। पार्षदों ने हाउस छोड़कर जाने की बात कही। उन्होंने पानी के सस्ते बिलों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

महापौर ने भाजपा पार्षदों से बैठक का माहौल नहीं बिगाड़ने की बात कही। उनके पार्षदों की बात सुनने के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ। सोमवार को नगर निगम सोलन की मासिक बैठक महापौर पूनम ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस में पार्क, शौचालय के निर्माण पर डीपीआर तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही शहर में अंडरपाथ बनाने का प्रस्ताव रखा गया। नगर निगम क्षेत्र में आम लोगों के जेसीबी लगाकर मकानों और रास्तों को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई करने पर भी चर्चा की गई। नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों के कार्यभार में फेरबदल करने पर चर्चा हुई। नगर निगम के सभी कर्मचारियों की फेस रीडिंग मशीन से हाजिरी लगाने पर सहमति बनी।
ठोडो मैदान में बनेगा डायनोसॉर पार्क
ठोडो मैदान में व्यापार मेले समेत डायनोसॉर पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह मैदान के एक तरफ बनाया जाएगा। नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया समेत वार्ड में बंद पड़े विकास कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा की गई। नगर निगम महापौर ने कहा कि हाउस में शहर के विकास पर कई प्रस्ताव पारित किए। पार्किंग, सीसीटीवी, पार्क, शौचालय, सोलर लाइट समेत पानी के बिलों पर भी चर्चा की गई। ठोडो मैदान में डायनोसॉर पार्क समेत चिल्ड्रन पार्क में वीरभद्र सिंह की मूर्ति लगाने पर चर्चा हुई।
चिल्ड्रन पार्क में लगेगी वीरभद्र की प्रतिमा
बैठक में प्रस्ताव लाया गया कि चिल्ड्रन पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इस पर हाउस में सहमति बनी। इसके अलावा आई लव सोलन का बोर्ड भी पार्क में लगाया जाएगा। शहर में पार्कों के निर्माण कार्य पर चल रही विजिलेंस जांच पर भी चर्चा की गई।

नगर निगम ने बिलों के ऑनलाइन भुगतान किया शुरू
नगर निगम की मासिक बैठक में भवन किराया, कूड़ा, हाउस टैक्स और पानी के बिलों के ऑनलाइन भुगतान की जानकारी दी गई। हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक कॉपरेशन के कोऑर्डिनेटर पवन वर्मा ने बताया कि एमसी सोलन डॉट की ऑनलाइन सर्विस में जाकर बिलों की जानकारी ले सकते हैं। मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल पर बिल की सूचना इसके साथ बिलों का भुगतान ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed