Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP-Congress rebels increase election activity

Solan News: भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने बढ़ाई चुनावी हलचल

Wed, 06 May 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा के दो-दो बागी चुनावी मैदान में
विज्ञापन

नौ निर्दलियों से नगर निगम सोलन में मुकाबला रोचक
पूर्व मेयर भी ठोंक रहीं ताल, वार्ड-12 में रोचक हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में चुनाव रोचक हो गया है। निगम के 17 वार्डों में 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। इसमें 10 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इनमें कुछ कवरिंग प्रत्याशी भी शामिल हैं।
अब नगर निगम सोलन में सीधे मुकाबले के लिए 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 17 प्रत्याशी कांग्रेस और 16 भाजपा के हैं। भाजपा के एक प्रत्याशी का वार्ड नंबर-3 से नामांकन रद्द हो जाने के कारण पार्टी को इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अंतिम दिन तक भाजपा छह बागियों को मनाने में सफल रही, जबकि एक बागी का नामांकन पहले ही रद्द हो चुका था। कांग्रेस ने भी एक बागी को मनाकर चुनाव मैदान से बाहर कर दिया। इसके बावजूद दोनों दलों के दो-दो बागी प्रत्याशी चुनाव में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लिए वार्ड नंबर-3 से गौरव राजपूत और वार्ड नंबर-7 से मुकेश वर्मा चुनौती बन सकते हैं। दोनों पहले भाजपा से जुड़े थे और अब निर्दलीय मैदान में हैं। इसी प्रकार कांग्रेस के लिए वार्ड नंबर-7 से रविंद्र कंवर पाल और वार्ड नंबर-12 से ऊषा शर्मा परेशानी बढ़ा सकती हैं।
सबसे अधिक दिलचस्प मुकाबला वार्ड नंबर-12 में माना जा रहा है। यहां पूर्व महापौर ऊषा शर्मा कांग्रेस टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने इस वार्ड से ईश्वर दत्ता को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने प्रियंका अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस वार्ड का मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद रोचक बन गया है।
अंतिम दिन इन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
वार्ड नंबर-1 से चंद्राकांता, 2 से शांता धीमान, 3 से रजनी, 4 से देवेंद्र, 6 से रोहिणी सूद, 9 से सुमन साहनी, 10 से प्रतीक गुप्ता, 12 से विधिचंद शर्मा, 13 से जगदीश और 14 से ईशा सूद ने नामांकन वापस ले लिया।
बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर-3 से रजनी ने अपने पति और निर्दलीय प्रत्याशी गौरव राजपूत के समर्थन में नाम वापस लिया। वहीं वार्ड नंबर-6 से रोहिणी सूद ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में तथा वार्ड नंबर-14 से ईशा सूद ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नामांकन वापस लिया है।

पहले भी रोचक रही है सोलन की राजनीति
सोलन को नगर निगम का दर्जा मिले अभी करीब पांच वर्ष हुए हैं। पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता हासिल की थी। इसके बाद ढाई वर्ष बाद हुए चुनाव में महापौर पद कांग्रेस के पास ही रहा, जबकि कांग्रेस के बागियों के कारण भाजपा उपमहापौर पद हासिल करने में सफल रही थी। बीते ढाई वर्षों के दौरान नगर निगम की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा दोनों का प्रभाव देखने को मिला। अब एक बार फिर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यह देखना होगा कि इस बार नगर निगम की सत्ता किस दल के हाथ में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed