फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP celebrated victory in three states

Solan News: तीन राज्यों में जीत का भाजपा ने मनाया जश्न

Sun, 03 Dec 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 03 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated victory in three states
नालागढ़ में भाजपा मंडल के पदाधिकारी नालागढ़ में लड्‌डू बांटते हुए। संवाद
दून में कार्यकर्ताओं ने बाजार में बांटे लड्डू
विज्ञापन

हिमाचल के झूठे वायदों का दूसरे राज्यों में असर पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर दून भाजपा मंडल ने बद्दी में लड्डू बांटे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में झूठे वायदे करके सता हासिल कर ली थी। लेकिन अन्य स्थानों पर पार्टी की इस चाल से मतदाता पहले से सतर्क हो गए। लोगों ने नरेंद्र मोदी में विश्वास जताते हुए भाजपा का साथ दिया है।
दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर पूरा भरोसा है। भाजपा मंडल के अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बारी से भी बड़ी बढ़त से भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी। साथ ही एक बार फिर हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि जनता को झूठी गारंटियों से ठग कर कांग्रेस सत्ता में तो जरूर आ गई। लेकिन आज तक अपनी एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई। माता और बहनों व युवाओं के साथ धोखा किया। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है, जिसका तीन राज्यों में लोगों के जवाब दिया है। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, विस्तारक रुपेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, राहुल शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, गुरमेल चौधरी, कुलदीप चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नालागढ़ में भाजपा मंडल के पदाधिकारी नालागढ़ में लड्डू बांटते हुए। संवाद

नालागढ़ में भाजपा मंडल के पदाधिकारी नालागढ़ में लड्डू बांटते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed